नेहरु युवा केंद्र इटावा द्वारा रीतौर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
इटावा- नेहरु युवा केंद्र इटावा द्वारा भरथना विकास खण्ड के ग्राम रीतौर में स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिवेंद्र यादव प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इकदिल उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का मुख्य आधार है स्थानीय आवश्यकताओं पर पर्यावरण कार्यक्रम से युवा जुड़ें और और भी युवाओं को जागरूक करें।
नेहरु युवा केंद्र इटावा के जिला युवा अधिकारी श्री अनवर वारसी ने लोगों से कहा कि हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट ने भी पर्यवारण के बारे मेंvजानकारी दी l राज्य प्रशिक्षक जयशिव मिश्रा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया।
ग्राम प्रधान शशिबाला ने पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को कहा l कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के लगभग 200 युवक व युवतियाँ उपस्थित रहीं l कार्यक्रम का संचालन जयशिव मिश्रा ने किया l इस अवसर पर लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, प्रशिक्षक संजीव कुमार, सहरोज, संतोष कुमार, निधि दुबे, रिशू दुबे, आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे l
रिपोर्ट संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

إرسال تعليق