खबर जनपद बरेली से प्रेमिका से वीडियो कॉल करते करते कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी थी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
आपको बताते चलें कि बरेली के भोजीपुरा थाने के धौराटांडा पुलिस चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान पीआरवी 224 में तैनात कॉन्स्टेबल शुभम भारद्वाज ने रविवार को खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। आनन-फानन में घायल कॉन्स्टेबल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां कॉन्स्टेबल की उपचार के दौरान आज मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें रविवार को सिपाही शुभम ने वीडियो कॉल पर प्रेमिका को लाइव दिखाकर खुद को गोली मारी थी। सिपाही शुभम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही चार साल से प्रेमिका से बात कर रहा था। एक साल पहले उसकी प्रेमिका की किसी और से शादी हो गई थी। बताया जा रहा है कि सिपाही शुभम ने पहले वॉइस काल पर बात की, फिर वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान खुद को गोली मार ली।सिपाही शुभम भारद्वाज मेरठ जनपद का रहने वाला था और 2019 में उसकी यूपी पुलिस में भर्ती हुई थी।
ट्रेनिंग के बाद बरेली में उसकी पहली पोस्टिंग हुई। शुभम बरेली के भोजीपुरा थाने में ही रह रहा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। पीआरवी 224 में तैनात शुभम रविवार को पुलिस की जीप में बैठा था और फोन पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। इस बीच उसने अचानक अपनी सरकारी पिस्तौल निकाली और कनपटी पर रखकर गोली चला ली। जिससे शुभम काफी बुरी तरह घायल हो गया और वहीं आज उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


إرسال تعليق