अपने देश के लिए मर मिटने का सपना हर कोई नहीं देख पाता. वही अपनी देश की सेवा इसकी सुरक्षा करके और अपनी जान गवा कर करना हर किसी के सौभाग्य की बात भी नहीं. तभी तो हमारे देश में आर्मी जवानों के प्रति हर किसी के दिल में बेहद सम्मान होता है. अपने देश से हर कोई प्यार करता है लेकिन जितना एक आर्मी का जवान करता है शायद उतना आम नागरिक ना कर पाए. तभी तो अपनी जिंदगी की बिना परवाह किए हुए लोग आर्मी में भर्ती होते हैं. वाकई बहुत साहस भरा दिल होना चाहिए ऐसे कदम उठाने के लिए.
खुद की ले ली जान
किसे पता था ऐसी आर्मी का हिस्सा बनने का ख्वाब लिए कोई सूली चढ़ जाएगा. अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून इस हद तक था कि जब ना कामयाबी हाथ लगी और एक पढ़ाओ अपने सपने से दूर थे तो अपनी जान ले ली. हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ के दीपू सिंह की. दीपू का परिवार नोएडा के बरौला गांव में रहता था. दीपू के पिता का नाम हरि सिंह है जो बेहद मुश्किल से जैसे-तैसे अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं. अपने घर की स्थिति और पिता के कंधों पर पड़ी तकलीफ को देखकर दीपू ने अपने परिवार का सहारा बनने की ठान ली. दिल में चाहत लिए की आर्मी में जॉइनिंग करनी है इसकी तैयारी शुरू कर दी. आर्मी में भर्ती होने के लिए दीपू कई सालों से तैयारी कर रहा था. दीपू ने अग्निवीर का एग्जाम दिया था जिसमें दीपू को ना कामयाबी हासिल हुई और उसके बाद उसने इस दुनिया को छोड़ जाना बेहतर समझा.
रुला देगी ये नोट
जाते-जाते दीपू ने अपने सुसाइड नोट से हर किसी को भाव कर दिया. सुसाइड नोट में दीपू ने लिखा कि वह इस जन्म में फौजी नहीं बन पाया लेकिन अगले जन्म में जरूर बनेगा. दीपू ने आगे लिखा कि उसने 4 साल मेहनत की लेकिन कुछ नहीं बन पाया मां बाप के लिए कुछ नहीं कर पाया इसीलिए आज सुसाइड जैसा कदम उठा रहा है.
पुलिस कर रही छानबीन
पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीआरबी को बरौर गांव में युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की जानकारी मिली और मौके पर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे का मामला कार्रवाई में जारी है. यह पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव का है. फिलहाल पुलिस बाकी की छानबीन और कार्रवाई में जुटी हुई है.

إرسال تعليق