खबर जनपद बरेली से पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर एक की हुई घटनास्थल पर मौत दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल को बरेली किया रेफर
आपको बताते चलें कि बरेली के भुता क्षेत्र के गांव मुसेली निवासी इरफान व उसका साथी जफर अली अपनी बाइक से रात्रि लगभग 10:00 बजे गांव परसरामपुर को जा रहे थे तभी भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहानपुर चौराहा के समीप बरेली की ओर से तीव्र गति से आ रही पिकअप ने सामने से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक मुख्य मार्ग पर गिर पड़ी और बाइक चालक इरफान उम्र 22 वर्षीय पुत्र सहजादे निवासी ग्राम मुसेली की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा दूसरा साथी जफर अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली के निजी चिकित्सालय भिजवाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है इरफान की शादी अभी 8 दिन पूर्व ही नसीम बानो के साथ हुई थी पूरा परिवार हंसी खुशी से अपना जीवन बिता रहा था उसे क्या पता था कि वह अपनी बहन के यहां जा रहा है और वापस नहीं आएगा जिसको लेकर पत्नी नसीम बानो का रो रो कर बुरा हाल है तथा पिता माता भी बुरी तरह रो रहे हैं।
परिजनों में कोहराम मच गया है मौके पर पहुंचे भुता थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है तथा दूसरा जफर अली गंभीर रूप से घायल जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है पुलिस ने पिकअप संख्या UK 06 CA 7513 को अपने कब्जे में ले लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


إرسال تعليق