ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न



इटावा - इटावा जनपद की प्रमुख धार्मिक नगरी लखना मैं स्थानीय ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भगवान शिव का महाशिवरात्रि कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लखना के प्रबंधक शिव कुमार द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि भारत के प्रमुख देवताओं में भगवान शिव सबसे प्राचीन हैं क्योंकि हड़प्पा की सभ्यता में भगवान शिव की मूर्ति मिली है।

भगवान शिव ही एकमात्र ऐसे आराध्य देव हैं जो शीघ्र फलदाई भी हैं और अपने भक्तों पर तुरंत कृपा की बरसात करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार शुक्ला ने विस्तारपूर्वक भगवान शिव की जानकारी दी तथा यह बताया कि भगवान शिव के स्वरूप को सत्यम शिवम सुंदरम कहा गया है।

 इस अवसर पर आर एस पब्लिक स्कूल लखना के प्रबंधक स्वामी शरण श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान शिव की आराधना सबसे सरल है और सर्वाधिक शीघ्र फलदाई भी है भगवान शिव की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति होती है इस कार्यक्रम की संयोजक ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख वंदना बहन ने महाशिवरात्रि के पर्व के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया इटावा शाखा की प्रमुख नम्रता बहन ने ईश्वरीय विश्वविद्यालय की विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा समस्त अतिथियों सहित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का ध्वजारोहण किया इस अवसर पर कस्बे की छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा मनमोहक और मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

स्थानीय आर एस पब्लिक स्कूल लखना मैं आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं भगवान शंकर पर पुष्पांजलि भेंट कर किया गया आ गया कार्यक्रम में सतीश चंद्र वर्मा पूर्व चेयरमैन लखना, प्रकाश चंद्र सोनी प्रबंधक हैप्पी किड्स लखना,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके बंदना बहन लखना के साथ-साथ अलका बहन बकेवर,नम्रता बहन इटावा, राजीव कुमार, जगतनारायण,सहित कस्बे के तमाम गणमान्य पुरुष एवं महिलाएं सम्मिलित हुए कार्यक्रम का सफल संचालन बीके जगत नारायण द्वारा किया गया l वंदना बहन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सभी उपस्थित जनों द्वारा भारी सराहना की गई।

 रिपोर्ट:- संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

أحدث أقدم