बिजुआ खीरी- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में गन्ने का ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क पर कार में बैठे दंपती बाल-बाल बच गए। ट्रक के पलटते ही लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद लोगों ने ट्रक के चालक सकुशल गन्ने के ट्रक से बाहर निकाला।
ट्रक चालक ने बताया कि वह फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव से गन्ना सेंटर से गन्ना ट्रक में लेकर खम्बार खेड़ा शुगर मिल में जा रहा था। जैसे ही वह गोपालापुर से आगे पुलिया से होता हुआ स्टेट हाईवे पर जा रहा था तभी ट्रक चालाक ने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अचानक से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया ओर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पास ही स्टेट हाइवे से गुजर रहे दम्पति बाल बाल बच गए। ट्रक पलटने से यातायात के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो गई। इस दौरान वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


إرسال تعليق