ओवर लोड गन्ना भरे ट्रकों ने दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल

 



खबर जनपद बरेली से नेशनल हाईवे पर ओवर लोड गन्ना भरे ट्रकों ने दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल

आपको बताते चलें कि बरेली लखन नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से बरेली इलाज के लिए भेज दिया एवं परिजनों को भी सूचना देदी। आपको बतादें शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाली बाजार के पास बरेली की तहसील नवाबगंज के थाना रिठौरा के ग्राम साबरखेड़ा गन्ना सेंटर से द्वारकेश शुगर मिल को ओवरलोड ट्रक गन्ना लेकर आ रहा था। उसी बक्त हरियाली बाजार के पास दोपहर लगभग 1:30 बजे वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और पास में खडी नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग पोलिंग की खड़ी कार पर गन्ने का ट्रक पलट गया और कार भी दब गई गनीमत यह रही कि एनएचआई साइड इंचार्ज अमित हवलदार और संजय कुमार कार पर सवार बाल बाल बच गए थे।

 


 वरना यह बड़ा हादसा हो सकता था। वही दिल्ली निवासी राकेश कुमार पुत्र राममूर्ति लाल अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली से शाहजहांपुर जा रहा था उसकी बाइक भी ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक के पलट जाने से चपेट में आ गई जिससे उसके गंभीर चोटे आई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से इलाज को बरेली भेजा। दूसरी घटना नेशनल हाईवे पर ही समय दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम पचौमी के समीप रामकुमार फ्लोर मिल के समीप कटरा जनपद शाहजहांपुर निवासी सोनू पुत्र जाकिर, संजय पुत्र राजवीर, अपनी बाइक से कटरा से फरीदपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक फ्लोर मिल से आगे निकली पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक समेत दोनों नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु बरेली भेज दिया। विलंब से पहुंची पुलिस की वजह से घायल घंटों तड़पते रहे।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم