खबर जनपद बरेली से हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे घर छात्रों की बस से हुई भिड़ंत एक की मौत दो घायल
आपको बताते चलें थाना शेरगढ़ ग्राम अमरपुर में बहेड़ी से हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे 3 छात्रों की बस से भिड़ंत हो गई। जबकि टक्कर इतनी भयंकर लगी कि 1 छात्र की अस्पताल ले जाते ही मौत हो गई।
जबकि दो अन्य छात्र घायल बताए जा रहे हैं दरअसल ग्राम पनबढ़िया से तीन दोस्त हाई स्कूल की परीक्षा देकर बाइक से वापस आ रहे थे जैसे ही वह अमरपुर पुलिया के पास पहुंचे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही तीनो दोस्त बाइक से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस से उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में लाया गया।
जिसमें इलाज के दौरान एक छात्र चंद्रपाल मौर्य की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है हादसे में बढ़िया निवासी चंद्रपाल मौर्य 18 वर्ष की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी तफसीर 14 वर्ष व पुष्पेंद्र 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं दोनों का इलाज पास के निजी अस्पताल में चल रहा है पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق