भरथना गोगा जी जाहरवीर बाबा की ज्योति के साथ-साथ कांवरियों को कराया गया फलाहार


भरथना गोगा जी जाहरवीर बाबा की ज्योति के साथ-साथ कांवरियों को कराया गया फलाहार


इटावा-भरथना कस्बा के मोहल्ला बालूगंज में चाचा भतीजा ज्योत पार्टी द्वारा गोगाजी जाहरवीर बाबा के जोरदार भजनों से लोग मंत्रमुग्ध हो गए भजन कीर्तन के साथ साथ मंदिर के पुजारी श्री नारायण जी द्वारा गोगा जी जाहरवीर बाबा की ज्योत जलाई गई और हवन किया गया साथ ही आबिद फल वाले और देवेंद्र पोरवाल द्वारा भोले बाबा शिवलिंग पर फूल माला चढ़ाकर और मिठाई खिलाकर व पटका पहनाकर पूजा अर्चना की गई। और आए हुए सम्मानित पत्रकारों को एवं भजन मंडली को माला पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 



इस मौके पर भरथना नगर के देवेंद्र पोरवाल प्रधानाचार्य ज्ञान सूर्य अकेडमी गिरधारीपुरा, अवधेश सविता व्यापार मंडल, आबिद फल वाले, अंकित यादव, आशीष यादव, छोटू, उमेश शर्मा, पप्पू ज्ञानी, पवन गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, कमल बर्फानी, दीपक, पंकज सविता बालूगंज, सैकड़ों की तादाद में संभ्रांत लोगों ने भजनों का जमकर आनंद लिया ।

रिपोर्ट- संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा 


 

Post a Comment

أحدث أقدم