बिजुआ खीरी- थाना भीरा पुलिस ने बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान पुलिस ने पीछा कर एक युवक को मालपुर चौराहा से पकड़ लिया । आपको बताते चले कुछ दिन पूर्व प्रार्थमिक विद्यालय डिप्टीपुरवा में चोरी किये गए 30 चम्मच,20 कटोरी,20 थाली,20 ग्लास सभी स्टील के चोरी हो गए थे जिसकी एफआईआर प्रधानाचार्य ने बिजुआ चौकी पर दी थी।
तेजतर्रार बिजुआ चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए एक टीम बनाकर कई जगह छापे डाले बुधवार शाम करीब पौने चार बजे मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम को सफलता मिली जब आरोपी भागने के फिराक में था तभी बिजुआ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव ,उप निरीक्षक राजेन्द्र पांडेय, हेडकांस्टेबल अनुज कुमार यादव,व आ0संजीव ने चारों तरफ से घेरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार कर युवक का चालान कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र बांकेलाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मूड़ा बुजुर्ग थाना भीरा जनपद खीरी के रूप में हुई है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


إرسال تعليق