गोरखपुर: पूर्व डीजीपी की भतीजी की रेलवे स्‍टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय हुई मौत




 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर हादसा हुआ है। हादसे में पूर्व डीजीपी की भतीजी की मौत हो गई। वह चाची को ट्रेन बैठाकर उतर रहीं थीं, इसी दौरान फिसल कर गिर गईं, जिससे जान चली गई। जीआरपी जांच में जुटी है। 

अमेरिका से चार महीने पहले ही गोरखपुर लौटने वालीं शुभ्रा सिंह को नहीं मालूम था कि उनके साथ क्‍या दुर्घटना होने वाली हैं। वह अपनी चाची को ट्रेन में बैठाने के बाद नीचे उतर रही थीं।

गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृहनगर गोरखपुर के रेलवे स्‍टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की भतीजी शुभ्रा सिंह की चलती ट्रेन से फिसलकर मौत हो गई। वह अपनी चाची को वैशाली एक्‍सप्रेस में बैठाने आई थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। शुभ्रा सिंह 49 साल की थीं और चार महीने पहले ही अमेरिका से गोरखपुर रहने आई थीं।


                                            पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह


यह हादसा मंगलवार को हुआ है। शुभ्रा सिंह की शादी बड़हलगंज के कोड़ारी गांव में रहने वाले सूर्यनारायण सिंह के साथ हुई थी। वह पति और बच्‍चों के साथ अमेरिका के न्‍यू जर्सी में रहती थीं। हाल ही में उन्‍होंने गोरखपुर के दिव्‍यनगर कॉलोनी में मकान खरीदा था।

कुछ दिन पहले शुभ्रा की चाची उनसे मिलने दिल्‍ली से गोरखपुर आई थीं। मंगलवार को उन्‍हें दिल्‍ली की ट्रेन में बैठाने के लिए शुभ्रा रेलवे स्‍टेशन गई थीं। चलती ट्रेन से नीचे उतरते समय शुभ्रा एक नंबर प्‍लेटफार्म पर नीचे पटरी पर गिर गईं। ट्रेन की चपेट में आकर उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

أحدث أقدم