खबर जनपद बरेली से अज्ञात युवक की ट्रेन की चपटे में आने से हुई मौत,देर सायं तक नहीं हो सकी शिनाख्त
आपको बताते चलें कि बरेली में नगर फतेहगंज पूर्वी की बिलपुर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 344 की केविन के समीप दोपहर 3:00 बजे करीब शाहजहांपुर से बरेली की ओर जाने वाली पटरियों पर एक 35 वर्षीय युवक जिसका करीब शव पड़ा देखा गया सूचना पर केबिन मैन समेत रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शिनाख्त करने की कोशिश की किंतु मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
इसके बाद मृतक की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस टीम ने युवक की शिनाख्त के प्रयास किए किंतु शिनाख्त फिर भी नहीं हो सकी इसके बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से युवक के शव को बरेली ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को 24 घंटों तक शिनाख्त हेतु रखा जाएगा। केबिन पर कार्य कर रहे कर्मचारी ने बताया कि युवक की मृत्यु शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी कि मृतक कौन है और कहां का है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق