खबर जनपद बरेली से कटरी में तिहरे हत्याकांड में शामिल दीपक सिंह उर्फ नन्हे को भेजा जेल,अन्य आरोपियो के लिए चलाया जा रहा धर पकड़ अभियान, गांव में फैला सन्नाटा
आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर के कुशल नेतृत्व में धर पकड़ अभियान के चलते एवं मुखबिर से सूचना पर राम गंगा कटरी में तिहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है आपको बताते चलें कि फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में 11.01.2023 की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठी,तलवारें एवं गोलियां चली थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए थे।
दोनों गुटों की तरफ से संगीन धाराओं में थाना फरीदपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्त नन्हे सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम गजसिंहपुर को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम उप निरीक्षक सुनील कुमार हेड कांस्टेबल इंतजार अहमद ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق