खबर जनपद बरेली से ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, हुई दर्दनाक मौत,घर में मचा कोहराम
आपको बताते चलें बरेली के कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कक्षा 12 की छात्रा की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अशोक कुमार की पुत्री बंदना उम्र 22 वर्ष जो नगर के एक विद्यालय में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी शुक्रवार समय लगभग 6:00 बजे कोचिंग पढ़ने के बाद अपने घर पहुंची थी उसके बाद वह अपने घर से लाइन पार रहने वाली अपनी सहेली छात्रा के घर जा रही थी।
तभी मठिया मंदिर के पास रेलवे लाइन क्रास करते समय बरेली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था परिजनों द्वारा बताया गया छात्रा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।जबकि जीआरपी पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहीं। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज दिया है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق