हम सब मिलकर भारत को भविष्य में विश्व गुरु बनायेंगे- यशवर्धन सिंह
इटावा - दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित एक दिवसीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2022 में आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कई छात्र छात्राएं सम्मानित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर व दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रिंसिपल भावना सिंह ने सभी बच्चों से कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट प्रतिभाशाली बालक यशवर्धन सिंह से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए विशेष आभार प्रकट किया।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान, सैफई के कुलपति, डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि,आज में आप सभी बच्चों के बीच आकर बेहद ही खुश हूं। क्यों कि,आप सब ही कल के भारत के स्वर्णिम भविष्य भी है। उन्होंने कहा कि,एक डॉक्टर होने के नाते में आपसे यही कहना चाहूंगा कि,विज्ञान से जुड़ने की आपकी इच्छा व आपका अथक परिश्रम ही एक दिन आपको आपके कैरियर की ऊंचाइयों पर ले जायेगा। लेकिन पढ़ाई के साथ साथ आप सभी बच्चे अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे सीबीएसई के सिटी कोर्डिनेटर, प्रिंसिपल सेंट वी एन डॉ आनंद ने कहा कि,विज्ञान हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे हमे अपना ध्यान केंद्रित कर हर एक पहलू से समझना चाहिए। आप सभी बच्चे जीवन में मन लगाकर पढ़िए व संस्कारवान भी बनिए साथ ही अपने भारतीय होने पर गर्व भी कीजिए।
विशिष्ट अतिथि व अथिति प्रवक्ता के रूप में बच्चों के बीच पधारे मात्र 11 वर्ष के प्रतिभाशाली बालक मास्टर यश वर्धन सिंह जो कि खेलने की इस उम्र में यूपीएससी की सिविल सर्विसेज कक्षाओं में प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाते है ने अपने सम्बोधन में कहा कि,मेरा सपना है कि,हम सब मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाएं। इसके लिए हम सभी को अपने अपने रुचि के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को विश्व में आगे लेकर जाना होगा। इसके लिए हमे अपने ही देश में ही पढ़ लिखकर अपने ही देश के ही बच्चों के लिए एक अच्छे समाज का निर्माण करना ही होगा। जिससे कि,प्रतिभा पलायन को रोका जा सके और हमारा देश सशक्त भारत बन सके। उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ कई महत्वपूर्ण प्रश्नों पर संवाद किया,बच्चों ने भी यशवर्धन से कई प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम में डीपीएस के चैयरमैन डॉ विवेक यादव ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
यशवर्धन सिंह सहित डॉ आनंद को भी गेस्ट ऑफ ऑनर के साथ विज्ञान भारती के विभाग संयोजक,अत्रि दीक्षित, सचिव एवम कुलदीप अवस्थी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदीति ग्लोबल एकेडमी के प्रिंसिपल कमल कुमार,सेंट जेवियर्स स्कूल की सिस्टर नव्या सीएमसी सहित,मदन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विकास यादव, एसएमजीआई के डायरेक्टर डॉ यू एस शर्मा,डॉ अंशुमान सिंह,मौजूद रहे। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के विभाग संयोजक,अत्रि दीक्षित सचिव, कुलदीप अवस्थी भी उपस्थित रहे,उन्होंने मुख्य अतिथि को विज्ञान भारती की ओर से नव वर्ष का कलेंडर भेंट किया। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के जिला समन्वयक मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि,विज्ञान भारती, विज्ञान प्रसार तथा NCERT के सहयोग से पूरे भारत में स्कूली बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने उनमें रुचि पैदा करने के उद्देश्य से विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन किया जाता है।
जिसमे बच्चे जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग करते है। जिसके पश्चात उन्हें DRDO, ISRO, CISF जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। आज के इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजयी हुए जनपद के 6 विद्यालयों जिनमे दिल्ली पब्लिक स्कूल,संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,सुदिती ग्लोबल एकेडमी, सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा,सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,जसवंत नगर,सेंट जेवियर्स स्कूल चकरनगर इटावा प्रमुख है के 20 बच्चों में जूनियर वर्ग में जानवी गुप्ता,ईशान मिश्रा,प्रबल त्रिपाठी, श्रेष्ठा शुक्ला,अनुभव धर्मेश,श्रेयांश धनगर,रियांश यादव, अग्रिमा सिंह, शिवोपरिनीत,अद्वितीय यादव,सिद्धांत श्रीवास्तव एवम सीनियर वर्ग में अक्षत सिंह,शाश्वत सिंह राठौर,गौरव यादव,उज्जवल सिंह,शारांश यादव,नेहा यादव,मौलिक,मो0 उजैद,तेजस मिश्रा को सम्मानित किया गया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका गुंजन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

إرسال تعليق