व्यापारी नेताओं ने चोरी का पता न लगने पर जताया रोष


व्यापारी नेताओं ने चोरी का पता न लगने पर जताया रोष

 इटावा- व्यापार मन्डल के जिलाध्यक्ष अनन्त अग्रवाल, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, किराना समिति के अध्यक्ष त्रिलोकीनिथ केसरवानी ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि पांच दिन पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुरा मामा मील में स्थिति दीपक जैन की किराना की थोक दुकान  से रात्रि में दीवाल काट कर दुकान में रखे बिक्री के रुपये लगभग आठ लाख नगदी चोर चुरा ले गये। अनन्त अग्रवाल ने कहा कि दुकान के भीतर सीसीटीवी लगा था चोर की फोटो भी आई लेकिन आज दिन तक पुलिश चोरों तक नही पहुंच पाई।

 अनन्त अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था व व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में पुलिश एक बात पर जोर देती है कि व्यापारी अपनी दूकान पर सीसीटीवी लगवाये जवकि हर दूकान पर सीसीटीवी लगना सम्भव नही जहां लगे है पुलिश अधिकांश में घटना का पर्दाफाश नही कर पा रही है।

अनन्त.त अग्रवाल ने कहा कि पुलिश प्रशासन व्दारा शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगवाये गये और उन पर लाखों रूपये सरकार के खर्च हुऐ लेकिन शायद ही शहर के किसी भी चौराहा का  सीसीटीवी कैमरा सही हो.  केवल व्यापारी पर दबाव वनाया जाता है. व्यापार मन्डल  चोरी की माल सहित बरामदगी की मांग करता है. और शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रशासन व्दारा सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा लगे खराब कैमरों को ठीक कराने की मांग करता है 

रिपोर्ट :  संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

أحدث أقدم