बिजुआ खीरी -स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा सोमवार की देर शाम निर्माणाधीन बाउंड्री से पार निकल गई, वो दिन से ही घर जाने की जिद कर रही थी। लेकिन आवासीय स्कूल होने से घर नहीं भेजा जा सकता था। इसी के चलते बालिका टीवी देखने के लिए हाल में पहुंची जहां से नजर बचा कर घर के लिए पैदल निकल गई।
दरअसल बिजुआ ब्लॉक के मालपुर कस्बे की कक्षा 6 की छात्रा का इसी सत्र में एडमिशन हुआ था। विद्यालय के स्टाफ के मुताबिक नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शुरुवात में स्कूल कैंपस में रुकना अच्छा नही लगता। इसी तरह उक्त छात्रा लगातार अपने घर जाने की जिद कर रही थी। सोमवार को जब सब छात्राएं हाल में टीवी देखने जमा हुईं, तो उक्त छात्रा चुपचाप बिल्डिंग के निर्माणाधीन हिस्से से निकल गई। इस समय मेन गेट बंद था, लेकिन पास में उच्च प्राथमिक स्कूल के पास वाले हिस्से में बाउंड्रीवाल टूटी है, छात्रा वहीं से निकल कर घर के लिए पैदल चली गई। छात्रा के गायब होने की सूचना पर सूचना पर हड़कंप मच गया।
स्टाफ ने खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद जोशी को इस बात की जानकारी दी। साथ ही घर वालों को अवगत कराया, इस बीच तलाश जारी रखी। जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों की मदद से गुलरिया चीनी मिल गेट के सामने एक घंटे बाद छात्रा को सड़क पर जाते ही देख लिया। और स्कूल लेकर पहुंचे। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के स्टाफ ने छात्रा को परिजनों के साथ भेज दिया, साथ ही अपने एक गार्ड और चपरासी को भी छात्रा के साथ घर तक भेजा। जबतक छात्रा घर तक नही पहुची गार्ड साथ ही बना रहा। कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन पूर्णिमा मिश्रा छुट्टी पर थी वह अपने गृहजनपद गोंडा में थी, जब यह घटना घटी वही से सम्पूर्ण जानकारी फोन के माध्यम से ली।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


إرسال تعليق