शहाबगंज/इलिया- महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के बीच सम्पन्न हो गया। वही संध्या समय पर शिवबारात और झांकी निकाली गयी।
शिवरात्रि पर ग्रामीण शनिवार की भोर से शिवालयों में गंगाजल , बेलपत्र व फूल लेकर सर हर महादेव की जयघोष के जल चढ़ाया। चारों तरफ भक्ति मय माहौल व्याप्त था। वही क्षेत्र के भिटिया,कलानी,खरौझा, शिवपुर, लालपुर व लटांव गांव स्थित शिव मंदिरों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। जहां चाट,पकौड़ी,गुड़हिया जलेबी का लुत्फ उठाया।मेला परिसर में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिनभर पुलिस चक्रमण करती रही।
रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली


إرسال تعليق