गोला गोकर्णनाथ में ट्रेक्टर-ट्राली और ट्रक की हुई भिड़ंत
एक की मौके पर मौत; दूसरे घायल को फरधान सीएचसी में कराया गया भर्ती, गन्ना बेचकर घर जा रहा था किसान।
गोला गोकर्णनाथ में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गयी । टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्राली के आगे के दोनों पहिये निकल गये और ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । वही ट्रैक्टर का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे फरधान सीएचसी में भर्ती कराया गया है । घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया । फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
घटना पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर शाम की ही जब थाना हैदराबाद के गांव कोटवा निवासी सुरेश कुमार (46) पुत्र रामनरेश बजाज चीनी मिल में गन्ना बेचकर अपने घर जा रहे थे । सुरेश कुमार ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे और उनके साथ में गांव नगला निवासी राम सिंह नाम का व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था । जब यह लोग केशवापुर के आगे शहाबुद्दीनपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुँचते हैं तो एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी ।
ट्रक का ड्राइवर हुआ फरार
टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर बैठे सुरेश कुमार उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी । वही ट्रैक्टर पर बैठा चालक राम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से फरधान सीएचसी पहुंचाया गया । घटना की सूचना पुलिस को दी गयी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । वही ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है । घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।

إرسال تعليق