बता दें कि यूपी चुनाव के वक्त सिंगर नेहा सिंह राठौर का ‘यूपी का बा’ गाना काफी चर्चा में था. हाल ही में उन्होंने ‘यूपी में का बा सीजन-2’ गाना रिलीज किया है. इसमें नेहा राठौर ने ‘कानपुर अग्निकांड’ पर सवाल उठाए हैं. इसको लेकर पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर 3 दिन में जवाब मांगा है.
वहीं इससे पहले प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. वहीं इस गहमागहमी के बीच सीएम योगी ने ‘यूपी में का बा’ का जवाब भी दिया.
सीएम योगी शनिवार को विधानसभा में विपक्ष के आरोपों पर जवाब दे रहे थे. तभी राजू पाल हत्याकांड पर सीएम योगी ने कहा कि राज्य में जो अपराधी और माफियां हैं वो किसके द्वारा पाले गए हैं. वो सभी सपा के द्वारा पाले गए हैं. मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा.
मुख्यमंत्री के इतना कहते ही सपा प्रमुख भड़क गए. सपा के विधायकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया और सपा के विधायक वेल में पहुंच गए. विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पेशेवर माफियाओं और अपराधियों को सरपरस्त हैं. सीएम ने कहा कि इनके रग-रग में अपराध भरा हुआ है.


إرسال تعليق