अभी आरएएस का मुख्यालय नागपुर में है. यह शहर के रेशिमबाग में स्थित है. यह एक एकड़ में फैला हुआ है. यहां पर संघ के अक्सर कार्यक्रम होते रहते हैं.
नागपुर के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) एक और मुख्यालय बनाने की कवायद में लगा हुआ है. संघ से जुड़े लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक भव्य मुख्यालय बनाना चाहते हैं.इसके लिए संघ ने आवास विकास परिषद में एक आवेदन किया है. आवेदन के अनुसार, संघ 100 एकड़ में अपना मुख्यालय बनाना चाहता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुख्यालय में संघ के कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था होगी. संघ से जुड़े लोग यह जमीन ग्रीन फील्डशिप योजना में चाहते हैं.बता दें कि अभी आरएएस का मुख्यालय नागपुर में है. यह शहर के रेशिमबाग में स्थित है. यह एक एकड़ में फैला हुआ है. यहां पर संघ के अक्सर कार्यक्रम होते रहते हैं. वर्तमान में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत हैं. संघ के ज्यादातर कार्यों का निष्पादन शाखा के माध्यम से ही होता है.
100 एकड़ में मुख्यालय बनाने की तैयारी
अगर संघ को आवास विकास परिषद की ओर जमीन आवंटित हो जाती है और यहां पर उसका मुख्यालय बन जाता है तो संघ का देश में यह सबसे बड़ा मुख्यालय संभवत: बन जाएगा. 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी. 2025 में ये संगठन 100 साल का हो जाएगा. मतलब कि यह साल आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष होगा.
संघ की हर दिन लगती हैं शाखाएं
आरएसएस से जुड़े लोग ऐसा दावा करते हैं कि वर्तमान में संघ के एक करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. संघ दुनिया के अलग-अलग देशों में भी सक्रिय है. वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है. संघ परिवार में 80 से ज्यादा समविचारी या आनुषांगिक संगठन हैं. ऐसा कहा जाता है कि वर्तमान में संघ की हजारों दैनिक शाखाएं लगती हैं. हालांकि, संघ को कई बार कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है.
बीजेपी के कई दिग्गज नेता संघ से जुड़े
बीजेपी के कई दिग्गज नेता संघ से जुड़े रहे हैं. इनमे सबसे पहला नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है. उन्होंने सालों तक संघ के लिए काम किया. इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे हैं. वहीं, जेपी नड्डा ने भी संघ के लिए लंबे समय तक काम किया. बीजेपी के कई नेता आज भी संघ से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए दिखाई देते हैं.


إرسال تعليق