UP Board Admit Card 2023 Out: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड, देखें जरूरी अपडेट

 



UP Board 10th, 12th Admit Card 2023 Out: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की फाइनल परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

UP Board 10th, 12th Admit Card 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं. कक्षा 10वीं की फाइनल 03 मार्च तक चलेंगी जबकि 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 04 मार्च को खत्म होंगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

कहां मिलेगी यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड?
उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने स्कूल जाकर अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं.

ध्यान रहे छात्र सीधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. 

टाइम टेबल के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की फाइनल परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी. यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. 

बता दें कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की गई थी. वहीं इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 और 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक दो चरणों में आयोजित की जा रही है. इस साल, लगभग 58 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होन की उम्‍मीद है. यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्रों और 12वीं के 27,50,871 छात्रों ने यूपी में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है.


Post a Comment

أحدث أقدم