उत्तर प्रदेश के आगरा में इस बार UP CON- 22 का प्रतिनिधित्व करेगा आईएमए इटावा


उत्तर प्रदेश के आगरा में इस बार UP CON- 22 का प्रतिनिधित्व करेगा आईएमए इटावा

आई.एम.ए की इटावा कार्यकारिणी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

इटावा - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए की शाखा इटावा द्वारा दिनांक 4 - 5 फरवरी 2023 को आगरा के क्लार्क शिराज होटल में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस यूपी कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश से 400 से भी अधिक डॉ सुप्रसिद्ध चिकित्सक शिरकत करेंगे। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इटावा के इतिहास में यह पहली बार है कि पूरे प्रदेश की इतनी बड़ी मेडिकल कांफ्रेंस की जिम्मेदारी इटावा ब्रांच को मिली है। उक्त जानकारी देते हुए कांफ्रेस के सचिव डॉ संजीव यादव ने बताया कि, इस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के नए प्रेसिडेंट डॉ एम एम पालीवाल 22-23 के नाम की भी घोषणा भी की जाएगी।

इस मेडिकल कांफ्रेंस में प्रेसीडेंट डॉ बी के गुप्ता एवम फाइनेंस सचिव डॉ एस सी गुप्ता को नियुक्त किया गया है। मेडिकल कांफ्रेंस के सचिव डॉ संजीव यादव ने बताया गया कि इस कॉन्फ्रेंस में इस बार आधुनिक चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एवं रिसर्च पर चर्चा की जाएगी साथ ही साथ चिकित्सा पद्धति के नए विषय सरकार की नीतियों के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने एवम आम चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा होगी, क्योंकि प्रैक्टिस के दौरान चिकित्सकों को कई समस्याएं होती हैं इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ-साथ इस मेडिकल कांफ्रेंस UPCON - 22 में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ शरद कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एम ए एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार मंत्री वन एवम पर्यावरण उत्तर प्रदेश सरकार एवम राजेश कुमार अपर आयुक्त आगरा उपस्थित रहेंगे। 

डॉ  एमएम पालीवाल ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि जनपद में जगह जगह बैठे झोला छाप लोगों को कृपया डॉक्टर न लिखा जाए इनके बिना डिग्री के इलाज से कभी रोगी की मृत्यु होने पर पूरी डॉक्टर बिरादरी ही बदनाम हो जाती है। इस मुद्दे को भी UP CON -22 में भी जोर शोर से उठाया जायेगा।

रिर्पोट - तसलीम इटावा

Post a Comment

أحدث أقدم