सऊदी अरब के पुलाव में पड़ेगी UP की मटर, इतने क्विंटल की हुई डिमांड


 

Bijnori Pea: अब बिजनौर की मटर सऊदी अरब में बिरयानी का जायका बढ़ाएगी. सऊदी अरब ने यूपी के बिजनौर जिले से मटर और गाजर मंगवाई है.

Bijnori Pea: भारत और पाकिस्तान के दरमियान व्यापार होता रहता है. इसी कड़ी में सऊदी अरब ने भारत के यूपी से मटर और गाजर डिमांड की है. सऊदी अरब ने यूपी के बिजनौर से 10 क्विंटल मटर और 7 क्विंटल गाजर की डिमांड की है. बिजनौर की मटर सऊदी अरब में बिरयानी का जायका बढ़ाएगी. इन सब्जियों को सऊदी भेजने के लिए पैकिंग शुरू कर दी गई है. 


विदेशों में बिकती हैं बिजनौरी सब्जी

बिजनौर की सब्जियां लोकल के साथ दिल्ली NCR में बिकती हैं और इन्हें विदेशों में भी भेजा जाता है. इसके लिए बिजनौर जिला प्रशासन ने जिले में कई फॉर्मर्स प्रोड्यूसर्स कम्पनी (FPO) बनाए हैं. इससे यहां का सामान विदेशों में पहुंच रहा है. किसानों को सब्जियों और फसलों के अच्छे दाम मिल रहे हैं इसलिए यहां उनकी आय बढ़ रही है. 


सऊदी में 10 क्विटल की डिमांड

फॉर्मर्स प्रोड्यूसर्स कम्पनी लिमिटेड के निदेशक डॉ. शएब ने बताया कि "सऊदी अरब से सात क्विंटल गाज और 10 क्विंटल मटर का आर्डर मिला है, जिसे भेजने की तैयारी चल रही है. यह डिमांड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है."


इससे पहले मंगाया था आम

बिजनौर में पैदा होने वाली चीजों की विदेशों में अच्छी मांग है. शोएब ने बताया कि "आम के सीजन में 20 टन आम, 25 टन प्याज और पिछले सीजन में 100 टन गुड़ की आपूर्ति कर चुके हैं. इस बार भी गुड़ की डिमांड है. फरवरी के अंत में भेजने की तैयारी की जाएगी."


किसानों की हो रही अच्छी कमाई

बिजनौर के जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा के मुताबिक "किसानों के पदार्थों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए DM के निर्देश पर निर्यातकों व किसानों की बातचीत कराई जा रही है. साथ ही FPO के गठन किए गए. यहां के उत्पाद अन्य देशों के बाजार में पहुंचने से किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं."

Post a Comment

أحدث أقدم