लखीमपुर खीरी - लखीमपुर जिले के भीरा थाने में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. ठगो ने इस बार एक स्कूल के अध्यापक को अपने झांसे में लिया और 20 हजार रूपए की ठगी कर ली.
ठग ने अपना नाम संजीव कुमार बताते हुए अपना परिचय कराया,साइबर ठगों द्वारा प्रतिदिन नए-नए तरीकों से लोगों को हाथों से उड़ा रहे हजारों रुपए जब तक उनको पता चलता है तब तक बैंक खाते से रुपए निकल चुके होते हैं। इसी तरह विकासखंड बिजुआ के प्राथमिक विद्यालय पकरिया सल्लिहा में कार्यरत अध्यापक श्रीकांत भारत इन ठगों के द्वारा ठगी का शिकार हो चुके हैं। अभी दो दिन पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर 9058349087 इस नम्बर से कॉल आई उन्होंने उसे जैसे ही रिसीव किया।
उसने हाल चाल पूछते हुए कहा अरे भैया क्या आपने मुझे पहचाना नहीं । अरे मैं संजीव बोल रहा हूं यार तुमने तो कॉल तक नहीं किया हाल-चाल पूछने के बाद बताया कि यार मेरे एक व्यक्ति पर कुछ रुपए हैं । वह मुझे दे नहीं रहा है कह रहा है गूगल पे करा लो अगर आप गूगल पे चलाते हो। तो मैं एक बार कोड भेज रहा हूं उसे रिसीव कर लें। और वह बीस हजार रुपया आपके खाते में आ जायेगा मैं बाद में ले लूंगा।
गुरु जी ने कहा चलो भाई अगर जो आपको नहीं दे रहा है तो आप हमारे नंबर पर ही भिजवा दीजिए । उसने इनके व्हाट्सएप नंबर पर बार कोड भेजा। इन्होंने जैसे ही स्कैन किया। तुरंत इनके अकाउंट से बीस हजार रुपए कट गये। जब इन्होंने मैसेज देखा तो उसमें से ₹20000 जा चुके थे इन्होंने फोन कर कहा कि मेरे अकाउंट से तो रुपए चले गए हैं तुम आने के लिए कह रहे थे तो उसने कहा कि एक बार और कर लो रुपया वापस हो जाएगा लेकिन इन्होंने दोबारा नहीं किया उसने कहा अभी भेज रहा हूं आज तीन चार दिन हो गये हैं। अब वह फोन रिसीव भी नहीं करता बाद में श्रीकांत भारत को एहसास हुआ कि मैं साइबर ठगी का शिकार हो गया हूं। उन्होंने 1930 पर कॉल कर कंप्लेंट भी कराई है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق