नकाबपोश दो महिलाओं ने ज्वेलर्स की दुकान से ले उड़ी एक लाख के जेवर



लखीमपुर खीरी :- गोला के खुटार रोड सपना ज्वेलर्स की दुकान में दो नकाब पोश महिला व एक पुरुष ने दुकानदार को बातों में उलझाकर एक लाख का सोना ले गायब हुई।

सपना राठौर पत्नी आकाश राठौर निवासी कुम्हारन टोला थाना गोला जिला खीरी की का कहना है कि घटना शनिवार को समय लगभग 3 बजे की है एक व्यक्ति और दो अज्ञात महिलाये बुर्का पहनकर प्रार्थनी की दुकान पर जेवर लेने आयी। प्रार्थनी ने दूसरी दुकान से अपने पति से 2 तौला सोने के कुण्डल और पैंडिल मंगाये थे। प्रार्थिनी ने अज्ञात लोगों को दिखाया। उन्होंने इसके अलावा अन्य सामान दिखाने के लिए कहा इसी बीच प्रार्थिनी के पति दूसरी दुकान पर सामान लेने चले गये इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थिनी को अपनी बातों में उलझा लिया इसी बीच महिलाओ के साथ आया व्यक्ति तथा बुर्का पहने महिलाएं प्रार्थिनी का 2 तौला सोने के कुण्डल तथा पैंडिल अपने साथ लेकर चली गयी।

 जिसके बाद प्रार्थिनी के पति वहां पर आ गये तो प्रार्थिनी के पति ने प्रार्थिनी से कहा कि सोना कहा है। तब प्रार्थिनी ने देखा की दुकान में रखे काउन्टर से सोना गायब है। प्रार्थिनी ने अज्ञात व्यक्ति तथा बुर्का पहनी महिलाओ को खोजने के लिए बाहर गयी तो वह सभी लोग वहां से निकल चुके थे। जिसके बाद प्रार्थिनी ने पड़ोस की दुकानों में लगे सी०सी०टी०वी० फोटेज देखा तो इससे पता चला कि वह विकास चौरहे की ओर गये है। प्रार्थिनी का लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है। प्रार्थिनी अज्ञात व्यक्ति को पहचान सकती है।मामला कोतवाली पहुँचा जहां कार्यवाही की जाने की बात कही गयी है।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

أحدث أقدم