लखीमपुर खीरी - बिजुआ क्षेत्र के भीरा- पलिया स्टेट हाईवे के करीब मालपुर में शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति पत्नी घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए नवजीवन अस्पताल लखीमपुर भेजा गया है। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया जिसे स्थानीय लोगो की मदद से दोबारा चालू करवाया गया।
टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए हैं। शनिवार को सीतापुर के कस्बा हरगांव निवासी जबरदस्त सिंह 28 वर्षीय अपनी पत्नी जसपाल कौर के साथ भीरा बनवीट हॉस्पिटल दवाई लेने गए थे,दवा लेकर अपनी गाड़ी से जब वापसी कर रहे थे तभी मालपुर के पास एक अज्ञात बस ने कट मार दिया जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दोनों दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए।
बताते है जबरदस्त सिंह की ससुराल पास ही के एक गाँव गोंधिया में है ,वहां से गुजर रहे कुछ लोगो ने जब इनको देखा तो पहचान गए और इनकी सूचना दी सूचना पाकर ससुरालियों ने इन्हें आनन फानन में नवजीवन हॉस्पिटल लखीमपुर में भर्ती करवाया जहा पर सही समय पर समुचित इलाज मिल जाने से दोनों की हालत में काफी सुधार हो रहा था।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق