खबर जनपद बरेली से मोटरसाइकिल चोर को भेजा जेल
आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के दिशानिर्देश तथा क्षेत्राधिकारी मीरगंज महोदय के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में फतेहगंज पश्चिमी को मुखबिर के सूचना पर 27.01.2023 को चेकिंग के दौरान सुबह लगभग 10:15 बजे फतेहगंज पश्चिमी के चितौली अंडरपास के निकट एक अभियुक्त जिसने अपना नाम राजीव यादव पुत्र कृष्ण पाल यादव उम्र 22 बर्ष निवासी ग्राम भोलापुर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली का बताया। जोकि यूपी 25 सीडब्ल्यू 7689 स्प्लेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि अभियुक्त से मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूछताछ की गई तो शातिर चोर ने बताया कि वह इस मोटर साइकिल को थाना अलीगंज बरेली क्षेत्र से चोरी करना व फर्जी नंबर प्लेट लगाना बताया मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर, इंजन नंबर को ई चालान एप्स पर चेक किया गया तो गाड़ी का सही रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 सीएस 3637 होना पाया गया इसके संबंध में थाना अलीगंज बरेली से मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी की गई तो उक्त मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 156/2022 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत होना बताया गया थाना प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को उक्त मोटरसाइकिल बरामदगी के संबंध में अवगत भी करा दिया गया है। जबकि चेकिंग के दौरान थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान को चलता देख क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मच गई है।उच्च अधिकारियों व आम जनता द्वारा थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करके अभियुक्त को जेल भेजा गया है प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि इससे पहले भी कई शातिर चोरों को जेल भेजा जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق