खबर जनपद बरेली से बंदर भगाते समय राइस मिल के मजदूर की गिरने से मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
आपको बताते चलें बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का रहने वाला मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष जोकि पीलीभीत हाईवे पर गरगईया गांव के पास स्थित किसान एग्रो फूड राइस मील में मजदूरी करता था गुरुवार की शाम राइस मिल के अंदर बंदर आ गये थे जिस पर वह राइस मिल के अंदर लगे लोहे के एंगल पर चढ़कर बंदरों को भगाने गया इसी दौरान एक बंदर उसके ऊपर झपट पड़ा जिससे मनोज खुद को बचाने के चक्कर में भागा उसी समय मनोज का पैर एंगल से रपक गया और मनोज नीचे गिर गया। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया उसके परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजन उसका शव लेकर घर चले गए उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق