बरेली: मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, ग्राम प्रधान पति और पूर्व प्रधान में हुई फायरिंग सात लोग हुए घायल


खबर जनपद बरेली से मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में  हुआ खूनी संघर्ष,ग्राम प्रधान पति और पूर्व प्रधान में हुई फायरिंग,सात लोग हुए घायल

आपको बताते चलें नवाबगंज में मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर ग्राम प्रधान पति और पूर्व प्रधान आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों के लोगों के बीच चले लाठी-डंडे और हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों की ओर से 13 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई।  पुलिस ने पूर्व प्रधान पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अन्य लोगों की तलाश जारी है पुलिस छापेमारी कर रही है नवाबगंज थाना क्षेत्र के टाह प्यारी नवादा गांव में हजरत रोशन शाह मियां के उर्स पर गांव में मेला लगाया गया।

 गांव के ग्राम प्रधान पति मुस्तकीम अली और पूर्व प्रधान अकीलउद्दीन के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी उर्स में प्रधान अकीलउद्दीन के भाई इस्लामुद्दीन की देखरेख में मेले का आयोजन होता है गुरुवार की रात ग्राम प्रधान पति मुस्तकीम उनके भाई अनवर अली के साथ ही गांव के मोहम्मद मियां, रईस मियां ,मेहंदी शाह,अफरोज, मजार पर चादर चढ़ाने के लिए गए।  

  वहां पूर्व प्रधान अकीलुद्दीन उनके भाई इस्लामुद्दीन,गुड्डा ,सब्लू , मोनू से उनका चादर चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को लाठी-डंडों और बंके से हमला करने के साथ ही एक दूसरे पर फायरिंग भी कर दी जिसमें ग्राम प्रधान पति पक्ष के रईस मियां, मोहम्मद मियां, अफरोज शाह, नौशाद व पूर्व प्रधान पक्ष के एहसान, सलमान व आसिफ घायल हो गए। 

दोनों पक्षों ने दी थाने में तहरीर  घटना की रिपोर्ट मोहम्मद मियां की ओर से अकीलउद्दीन,इस्लामुद्दीन, सब्लू, मोनू, गुड्डा एवं एक अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराएगी वहीं पूर्व प्रधान के अकीलउद्दीन के पिता मोईनुद्दीन  की ओर से ग्राम प्रधान पति मुस्तकीम अली,अनवर अली, मुख्तयार शाह, बाबू शाह,जुनेद शाह, वाहिद शाह,रहीस मियां, व  अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم