खबर जनपद बरेली से पुलिस एवं गौ तस्करों में हुई मुठभेड़,1तस्कर घायल 2 तस्कर हुए फरार,सादा वर्दी में जंगल में छुपे थी पुलिसकर्मी टीम
आपको बताते चलें कि बरेली में सोमवार गौतस्करों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई।
जिसमें 1 तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो अन्य साथी भागने में कामयाब हुए। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मीट बेचने का कार्य था जिसके बाद गोवंश के अवशेष को नदी में फेंक देता था घायल बदमाश का नाम आरिफ है बता दें कि शनिवार को गौकशी की घटना पर डीआईजी /एसएसपी ने बिथरी चैनपुर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और रिठौरा चौकी इंचार्ज को गोकशी की घटना में निलंबित किया था जिसके बाद से जंगलों में सादा वर्दी में सिपाही तैनात किए गए थे।
थाना बिथरी चैनपुर पुलिस द्वारा गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जहां जंगल के अलग-अलग रास्तों में सिपाही तैनात किए गए थे नेशनल हाईवे से पूरनपुर जाने वाले रास्ते पर तीन व्यक्तियों द्वारा एक गोवंश को खींचकर ले जाया जा रहा था पुलिस द्वारा रोकने व पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि घायल की पहचान आरिफ पुत्र रहीम उर्फ लखपति निवासी ग्राम सैदपुर भुडा थाना भोजीपुरा के रूप में हुई है।
जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मौके से एक तमंचा दो चाकू भी बरामद किए हैं एवं दो तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। 1. जफर उर्फ रमन कालिया पुत्र नजीर अहमद निवासी परतापुर जीवन सहाय थाना इज्जतनगर मौके से फरार हो गया। 2. मोहम्मद रहीस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मल्लपुर थाना फरीदपुर का है। जबकि 11 फरवरी को भी इसी गिरोह ने गौकशी की थी आरोपी आरिफ ने बताया कि गोवंश के मीट को रात में बेच देते थे मौके पर जो अवशेष बचते थे उन्हें बोरों में भरकर बहगुल नदी में फेंक दिया करते थे फरार दोनों गौ तस्करों की तलाश मैं पुलिस दबिश दे रही है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق