बरेली: कमिश्नर ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, बरेली के प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण


खबर जनपद बरेली से कमिश्नर ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, बरेली के प्रमुख शिव मंदिरों का किया निरीक्षण

आपको बताते चलें  यूपी के बरेली मंडल की कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने सोमवार को मंडल मुख्यालय पर महाशिवरात्रि की तैयारियों के बाबत बैठक ली।

 आईजी बरेली परिक्षेत्र डॉ राकेश सिंह के साथ कमिश्नर ने समीक्षा की। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस व प्रशासनिक जिम्मेदारों को निर्देश दिये। और कहा कि गौकशी पर सख्ती से रोक लगाई जाये, तस्करों को कड़ा कानूनी हंटर चलाकर सबक सिखाया जाये। खासकर महाशिवरात्रि के पर्व के मद्देनजर पूरी चौकसी रखी जाये।18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। कमिश्नर ने विभिन्न मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक,शोभायात्राओं के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजनों में मुकम्मल सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जबकि बरेली सूबे का काफी संवेदनशील जनपद है। 2010 और 2012 में दंगे का दंश झेल चुके बरेली में इन दिनों गौकशी चरम पर है। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन के बाबजूद कहीं ना कहीं घटनाओं को अंजाम देकर बरेली में गौतस्कर जिला पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। कई बार गौकशी की घटनाओं के विरोध में काफी हंगामा हो चुका है। महाशिवरात्रि और होली से पहले बरेली में हो रहीं गौकशी की घटनाओं से हिन्दू संगठनों, गोरक्षकों के अलावा अब आम जनमानस में आक्रोश बढ़ रहा है।

 इस बीच, कमिश्नर व आईजी ने कहा है कि त्योहारों पर किसी तरह का माहौल न बिगड़े, इसके लिए जरूरी है कि तस्करों पर असरदार कार्रवाई हो। ड्रोन कैमरों से तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। प्रतिबंधित पशुओं का कटान रोकने के लिए जरूरी है कि गांव के जागरूक लोगों, चौकीदारों, होम गार्डों, पुलिस मित्रों, पीस कमेटी से जुड़े लोगों का सहयोग लें। हॉट स्पॉट इलाकों में पूरी तत्परता से गश्त की जाये। हालांकि, गौ तस्करों को जवाब देने को बरेली के पुलिस डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया के नेतृत्व में टीमों ने कई संवेदनशील क्षेत्रों में रातभर गश्त की, परिणाम ये हुआ कि कुछ तस्करों से पुलिस टीम का सोमवार भोर में आमना-सामना हुआ।और मुठभेड़ भी हो गई। अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए लेकिन एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।

 कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनता के लोग भी मुखर हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी गौकशी की प्रभावी रोकथाम ना हो सके तो फिर तो इसे विडंबना ही कहा जा सकता है। कमिश्नर और आईजी ने महाशिवरात्रि पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के निर्देश भी दिए हैं। फील्ड में निकल कमिश्नर ने कई प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखीं। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार की समीक्षा बैठक में आईजी रेंज डॉ राकेश सिंह, डीआईजी अखिलेश चौरसिया, बरेली के डीएम शिवाकांत द्विवेदी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم