खबर जनपद बरेली से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान ,14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे के स्थान पर मनाए गौ माता का सम्मान दिवस
आपको बताते चलें प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कोई भी पशुपालक गायों से दूध निकालने के बाद गायों को छोड़ना नहीं चाहिए। क्योंकि गाय के दूध के अलावा गोबर,गोमूत्र दोनों ही किसानों के लिए महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि गोमूत्र से खेतों के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और गोबर से ऑर्गेनिक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलता है तथा पर्यावरण भी शुद्ध साफ बना रहता है।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बयान बरेली में कहा कि भारतीय पशु अनुसंधान कल्याण बोर्ड द्वारा एक आदेश जारी हुआ है कि 14 फरवरी 2023 को वैलेंटाइन डे के स्थान पर गौ माता का सम्मान दिवस मनाया जाए क्योंकि गाय हमारे लिए सांस्कृतिक आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है गाय आर्थिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जीरो बजट खेती गाय के गोबर और मूत्र पर ही आधारित होती है सभी लोगों से अपील है कि होलिका दहन में गाय के गोबर के उपले का ही प्रयोग करें एवं गाय के गोबर से बायोगैस प्लांट लगाकर गौशालाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाएं।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق