खबर जनपद बरेली से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक और छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण
आपको बताते चलें बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के एंबेसेडर द्वारा जी-20 का प्रशिक्षण कार्यक्रम अलीगढ़ में संपन्न हुआ। बरेली विश्वविद्यालय से जी-20 की एंबेसेडर डॉक्टर ज्योति पांडे ने अपने सहयोगी लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉक्टर हरिनाम सिंह के साथ टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में गुरुवार को जी-20 के परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्ट समिट पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं को प्रशिक्षण दिया एवं कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रोफेसर सीमा बंसल ने आमंत्रित किया प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला शर्मा डॉक्टर शर्मा ने प्राचीन भारत की सशक्त नारियों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि भारत विश्व गुरु था विश्व गुरु है और विश्व गुरु रहेगा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बरेली यूनिवर्सिटी की डॉ ज्योति पांडे ने जी-20 के संबंध में बताते हुए इसके अंतर्गत डब्ल्यू 20 यानी वूमेन 20 इंगेजमेंट ग्रुप के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला जी-20 के उद्देश्यों और भविष्य के प्रभावों को भी सम्लित किया। ऊर्जा संरक्षण, विश्वव्यापी पर्यावरण संबंधी समाधान और महिलाओं के विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के विषय में भी बताया जी-20 के "लोगों" को व्याख्यायित करते हुए उन्होंने बताया कि यह आशा, शांति,सौहार्द का संदेश देता है कमल राष्ट्रीय फूल है जिसकी साथ पत्तियां सात महाद्वीपों तथा संगीत के सात सुरों का परिचय देती है।
एक धरती जो विश्व का स्वरूप है वह एक परिवार एक भविष्य वसुंधैव कुटुंबकम् का सूचक है वर्तमान में आजादी का अमृत काल भी मनाया जा रहा है। जिसमें भारतीय संस्कृति की मानवतावादी प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा जी-20 की बुक प्राथमिकताओं में वैश्विक खाद्य सुरक्षा,हरित ऊर्जा, इको फ्रेंडली जीवन डिजिटल क्रांति भी शामिल है डॉ हरनाम सिंह ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के रास्ते पर अग्रसर है।
उत्तर प्रदेश में सुशासन संचार व्यवस्था टेक्सटाइल फार्मा फूड पार्क आदि तेजी से विकसित किए जा रहे हैं कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेंद्र कुमार,प्रोफेसर बीवी सिंह,डॉ अनूप शर्मा के अलावा अन्य प्रोफेसर एवं छात्राएं भी मौजूद रहीं।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق