हरदोई: 2037 तक हत्याहरण तीर्थ मे होगा राम नाम संकीर्तन

 



बेनीगंज/हरदोई - सण्डीला तहसील क्षेत्र के कल्याणमल में स्थित पौराणिक हत्याहरण तीर्थ मे विश्व शांति के लिए श्री सीताराम जी की अध्यक्षता में व श्री हनुमान जी की संरक्षकता में श्रीराम नाम का अखंड संकीर्तन होने जा रहा है। ये अखंड संकीर्तन पूर्णिमा के दिन बृहस्पतिवार 6 अप्रैल 2023 से शुरु होकर 2037 की चैत्र पूर्णिमा के दिन विश्राम होगा। 




इस आयोजन के लिए 366 टीमें बनाई गई हैं। राम नाम कीर्तन के आयोजन का उद्देश्य विश्व में शांति और स्थिरता लाना है। पौराणिक हत्याहरण तीर्थ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में 14 सालों तक राम नाम संकीर्तन किया जाएगा। यह अनोखी पहल विश्व में शांति लाने के लिए की ज रही है।  राम नाम संकीर्तन के आयोजकों का मानना है कि इस अनुष्ठान के पूरे होने तक विश्व में शांति स्थापित हो जायेगी।  


आयोजन की जानकारी देते हुए अखंड राम नाम संकीर्तन के व्यवस्थापक प्रज्ञा चछु श्री अवधेश दास जी महाराज ने बताया कि आयोजन में प्रतिदिन 24 घंटे राम नाम का जाप किया जायेगा।  इस आयोजन में स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे वहीं 2023 से निरंतर होने वाले राम नाम संकीर्तन में अब इस मंदिर वा पौराणिक स्थान की पहचान और बढेगी। राम नाम संकीर्तन उसी तीर्थ कुण्ड के समीप होगा जिसका जल  कुष्ठ आदि रोगों में लाभकारी साबित होता आया है। 


इस तीर्थ को लेकर कहा जाता रहा है कि भगवान श्रीराम जब लंका विजय कर अयोध्या जा रहे थे। उन्हें रावण वध करने का ब्रह्म हत्या का पाप लगा था।इस कुण्ड में स्नान करने से भगवान श्रीराम उस पाप से मुक्त हो ग्रे थे तब से इस स्थान को हत्याहरण तीर्थ के नाम से जाना जा रहा है। श्री राम नाम का अखंड संकीर्तन के आयोजकों का मानना है कि ऐसे पवित्र स्थल पर राम का नाम जपने से भारत के साथ पूरे विश्व में शांति स्थापित होगी समूचे बिश्व का कल्याण होगा।

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

Post a Comment

أحدث أقدم