बरेली : द्वारकेश शुगर मिल ने 30 जनवरी तक खरीदे गन्ने का 15.77 करोड़ रुपया बैंकों में भेजा


खबर जनपद बरेली से द्वारकेश शुगर मिल ने 30 जनवरी तक खरीदे गन्ने का 15.77 करोड़ रुपया बैंकों में भेजा

आपको बताते चलें कि फरीदपुर के द्वारकेश शुगर मिल के मुख्य प्रबंधक प्रवीण सिंह शेखावत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मिल के गन्ना पेराई सत्र 2022- 23 मैं  30 जनवरी तक गन्ना किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान रुपए 15.77 करोड़  बैंक एडवाइज के माध्यम से संबंधित बैंकों में 6 जनवरी को भेज दिया गया है इस वर्ष अभी तक रुपया 211.72 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना मिल द्वारा किया जा चुका है द्वारकेश समूह वर्तमान में पेराई सत्र में सभी गन्ना मूल्य भुगतान करने में पूरे सूबे की चीनी मिलों में प्रथम स्थान पर है। मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले समस्त किसान अपने गन्ने का भुगतान संबंधित बैंकों से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने गन्ना किसानों से कहा है कि अपना गन्ना औने पौने दामों में कोलू /क्रेशर/ गन्ना माफियाओं के हाथों ना भेजें बिक्री योग्य अपना गन्ना ताजा एवं साफ सुथरा द्वारकेश चीनी मिल को ही आपूर्ति कर अपना बेसिक कोटा बढ़ाना सुनिश्चित करें।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم