Bhojpuri Holi Song: भई जैसी होली बिहार में होती है वैसी कहीं और कहां...अभी होली में भले ही 15 दिन बाकी हो लेकिन धूम अभी से मचने लगी है. वहीं भोजपुरी स्टार्स ने भी कर ली है पूरी तैयारी. अब अक्षरा सिंह लेकर आई हैं होली पर अपना नया गाना.
Akshara Singh Bhojpuri New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में होली की धूम कई दिनों पहले ही दिखने लगती है. होली का त्योहार यहां सबसे ज्यादा मनाया जाता है. जिसकी फुल तैयारी में सिर्फ आम जनमानस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सितारे भी जुटे नजर आते हैं. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी होली से ठीक 15 दिन पहले बड़ा धमाका कर दिया है. ये हसीना लेकर आई है होली का ऐसा गाना जिसे सुनकर अभी से लोगों का मन रंगों से खेलने का हो गया है. रिलीज होते ही अक्षरा के गाने भाग गईली मेहरी ने धूम मचा दी है.
खूब भीगी हसीना की चोली
इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. जिसमे भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं. सखियों के साथ जमकर ले रही हैं होली के मजे तो मनचलों ने भिगो दी है उनकी सारी चोली. नीली साड़ी पहने अक्षरा इस गाने में बेहद खूबसूरत तो लग ही रही हैं उस पर उनका डांस भी गजब का है. होली से पहले इस गाने को रिलीज करना भोजपुरी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.


إرسال تعليق