दिल्ली के JNU में एक बार फिर हुआ बवाल, माला उतारकर शिवाजी महाराज जी की फोटो को जमीन पर फेंका


शिवाजी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर को नीचे फेंके जाने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव हो गया है. एबीवीपी के छात्रों ने परिसर में हुई गुंडई पर वामपंथी छात्रों पर सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं.

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक बार फिर बवाल हो गया. रविवार को जेएनयू में छात्र संघ कार्यालय में वामपंथियों के द्वारा वीर शिवाजी के चित्र से माला उतारी. इसके साथ ही तोड़-फोड़ कर वहां लगे महापुरुषों की तस्वीरों को फेंक दिया गया. इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं. एबीवीपी ने इस घटना पर ट्वीट भी किया है.


शिवाजी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर को नीचे फेंके जाने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव हो गया है. एबीवीपी के छात्रों ने परिसर में हुई गुंडई पर वामपंथी छात्रों पर सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं.

साहस एवं सुशासन के विचारों से मिलती है प्रेरणा: PM मोदी
बता दें कि रविवार को शिवाजी की जयंती है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को रविवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साहस एवं सुशासन पर उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है. सन् 1630 में पैदा हुए शिवाजी को उनके पराक्रम, सैन्य कौशल एवं प्रखर नेतृत्व के लिए जाना जाता है.

मोदी ने ट्वीट किया, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साहस एवं सुशासन पर उनके विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है.”

पीएम मोदी ने मराठी में भी किया ट्वीट
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपना यह ट्वीट मराठी भाषा में किया है. पीएम मोदी ने इसके साथ ही ट्विटर पर वर्षों से छत्रपति शिवाजी को अपने द्वारा दी जाती रही श्रद्धांजलि का एक दृश्य-श्रव्य मोंटाज भी साझा किया है.

Post a Comment

أحدث أقدم