खबर जनपद बरेली से उपमुख्यमंत्री ने वितरित की टीवी रोगियों को दवाईयां, टीवी रोगी दिखने पर दें सूचना, 2025 तक देश व प्रदेश से टीवी रोग का होगा सफ़ाया
आपको बताते चलें कि बरेली में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बरेली का दौरा किया। जहा उन्होंने 300 बेड हॉस्पिटल में टीवी रोगियों को प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दवाइयां वितरित की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो यह बीड़ा उठाया है वह यह है कि 2025 तक देश, प्रदेश से टीवी का खात्मा करना है।
इस अभियान के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री आज दोपहर गाजियाबाद से बरेली पहुँचे। जहाँ उन्होंने बताया कि 50 टीवी रोगियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोद ले लिया गया। उनको फ्री दवाओं की किट वितरित की।जहाँ उन्होंने कहा कि अगर आपके पास- पड़ोस में कोई भी टीवी का मरीज है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को तुरन्त दें। जोकि स्वास्थ्य विभाग उस मरीज़ को गोद ले सके। ताकि उसको नि:शुल्क दवा मुहैया कराई जा सके इतना ही नहीं स्वास्थ्य महकमा से उसकी आर्थिक मदद भी कराईं जा सके।टीवी रोगी युवती को दवाओं की किट वित्तत्रित करते समय प्रति माह मिलने वाले लाभ के विषय में पूँछा जिस पर नहीं मिलना बताए जाने पर संबंधित अधिकारियों से लाभ न मिलने का कारण पूँछा और शीघ्र दिलाने के निर्देश भी दिए।
वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए इस वीणे के साथ आज देश का हर नागरिक है और वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश से टीवी का खात्मा हो जाएगा। जबकि बरेली के सीएमओ डॉक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि 2022 में सक्रिय छात्रों की खोज अभियान के तहत चलाये गये अभियान में बरेली में 1 लाख की जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गई थी। तथा 2755 व्यक्तियों की जांच कराई गई जिसमें 171 व्यक्तियों में क्षय रोग की पुष्टि हुई प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान योजना के अंतर्गत क्षय रोगियों को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं कारपोरेट जिला स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा गोद लेकर पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है बरेली में 2022 में 500 रोगियों को गोद लिया गया है एडी हेल्थ डॉ एके चौधरी ने बताया कि क्षय रोगियों को भारत सरकार द्वारा इलाज के दौरान ₹500 की धनराशि प्रतिमाह पोषण हेतु इलाज पूर्ण होने तक प्रदान की जाती है 20 फरवरी से 3 मार्च तक टीवी रोगी खोज अभियान (एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन) चलाया जाएगा। 20 फरवरी से 24 फरवरी तक अनाथालय ,वृद्ध आश्रम ,नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय एवं कारागार में विशेष (एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपन) के द्वारा देखा जाएगा।इस दवा वित्तरण कार्यक्रम में श्री पाठक के काफिले के अलावा जिले के तमाम राजनीतिक एवं वरिष्ठ लोग मौजूद रहे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की धड़कने तेजी से चलती रही। जब तक पाठक जी को विदा न कर दिया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट



إرسال تعليق