खबर जनपद बरेली से बी.एड.छात्र छात्रों द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन
आपको बताते चलें कि बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित पी॰जी॰आई॰ऑफ़ मैनेजमेंट,PGI कैंपस-2 में बरेली कॉलेज बरेली से आए M.Ed विभाग के छात्र छात्राओं ने आज बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञानदायनी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज , बरेली से आई एम.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा शर्मा तथा उनके साथ आई डॉ अमिता गुप्ता को बैज लगाकर व एक पौधा देकर स्वागत किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी ने आये हुए सभी सम्मानित आगंतुकों का स्वागत किया एवं एम.एड.के प्रशिक्षुओं हेतु दिल को छूने वाली कविता 'प्यारे बच्चों' सुनाई जिससे सभी छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ उठी। प्रवीण मैम ने एम.एड.के सभी प्रशिक्षुओं को भविष्य में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।
महाविद्यालय के एम.डी.डॉ विनय खण्डेलवाल ने एम.एड. प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप पूर्ण होने पर बधाई दी व भविष्य में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दीं । इसके पश्चात दिव्या और शिवानी ने इन्टर्नशिप की 14 दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । जिसमें बताया गया कि 14 दिन प्रशिक्षुओं ने क्या क्या किया । यूनियन बजट पर परिचर्चा हुई।
नई शिक्षा नीति पर गोष्टि का आयोजन , बी.एड छात्रों हेतु कक्षाओं का आयोजन किया गया तत्पश्चात विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया तथा छात्रों के समुचित विकास हेतु बहुत सारी प्रतियोगितायें भी आयोजित की गयीं।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق