खबर जनपद बरेली से पिता-पुत्र दोनों साथ मिलकर करते थे स्मैक तस्करी,पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी मीरगंज हर्ष मोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली की पुलिस टीम के द्वारा 09.02.2023 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दोपहर 00:20AM राजश्री मेडिकल कॉलेज के सामने दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली की बस नंबर यूपी 25 सीटी 8474 से अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले शातिर किस्म के दो अभियुक्त 1. अनिल कुमार पुत्र जयवीर सिंह उम्र 49 वर्ष, 2. शिवम पुत्र अनिल कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली को 70 ग्राम अवैध इसमें के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उप निरीक्षक महेश चंद्र,उप निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह,कांस्टेबल अनुज कुमार,कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन की टीम ने अपने होशियारी का परिचय देते हुए दोनों शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया इस प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मची हुई है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

إرسال تعليق