दी बनारस पब्लिक स्कूल अताय का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बहुत जरूरी हो तभी मोबाईल का प्रयोग करें बच्चे-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह
शहाबगंज - दी बनारस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। वही विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत कर मां शारदा की स्तुति कर कार्यक्रम की विधिवत प्रारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहां कि प्रबंधक जहां विद्यालय की स्थापना कर मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करता है। वही विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों को शिक्षक शिक्षा देकर सजाने, संवारने का कार्य करते है। जिसमें कभी-कभी डांटने फटकारने की जरूरत भी पड़ती है।ऐसी परिस्थिति में बच्चों के साथ अभिभावकों को घबराना नहीं चाहिए। जैसे पत्थर पर हथौड़े की चोंट के बाद ही सुन्दर मूरत का निर्माण होता है।इसी तरह अध्यापकों की डाट फटकार उनको अच्छा इंसान बनाने का कार्य करता है।जो आगे बढ़कर अपने माता-पिता के साथ अपने देश प्रदेश का नाम रोशन कर्ता है। उन्होंने कहां डिजिटल इंडिया के दौर में मोबाईल की बहुत जरूरत है। लेकिन इसका दुष्प्रभाव भी है।इस लिए बहुत जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का प्रयोग करें।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रतीश कुमार ने कहां कि वार्षिकोत्सव विद्यालय के पुरे साल का लेखा जोखा होता है। जिससे पता चलता है कि विद्यालय का पठन -पाठन कैसा है।उसी से बच्चों के कार्यों का मूल्यांकन होता है। बच्चों के कार्यक्रम को देखकर लग रहा है कि विद्यालय परिवार अपने बच्चों के ऊपर पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर काफी ध्यान देता है।इस दौरान वन इंडिया गपशप,हर हर शम्भू,चांद वाला मुखड़ा,काली ताडंव,लेजी डांस,दंगल- दंगल ,दहेज प्रथा पर नाटक जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन के साथ समाज को संदेश देने का कार्य किया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रबंधक उपेन्द्र मिश्र ने कहां कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाती। विद्यालय के बच्चे जनपद के टाप- टेन में जगह बना रहे हैं।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक गुलाब मिश्र, प्रधानाचार्य रागिनी मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, सबिता देवी,दिव्या मिश्र,उपेन्द्र मिश्र, मोहम्मद आलम,नारद सिंह,उत्कर्ष मिश्र, मोहम्मद इकबाल, कैलाश सिंह, कामिनी कौशल,हाफी वलीउल्ला, विरेन्द्र सिंह,असना,रूमा, स्वप्निल, जया,बिन्दू सिंह,सरोज पाल, केशरीनंदन जायसवाल,अजय सिंह सहित आदि अध्यापक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने किया।
रिपोर्ट - रतनेश यादव

إرسال تعليق