शाहजहांपुर: संत निरंकारी सेवा दल ने चलाया लोधीपुर घाट पर स्वच्छता अभियान



  • निरंकारी सतगुरु माता के निर्देशन में चला पूरे देश में अभियान-उपेश रावत 
शाहजहांपुर- संत निरंकारी सेवा दल ने लोधीपुर स्थित घाट को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। जिनका सेवा दल के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान संत निरंकारी सेवादल के शिक्षक उपेश रावत ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के पावन कर कमलों द्वारा आज प्रातः 8.00 बजे अमृत परियोजना’ के अंतर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन का शुभारम्भ यमुना छठ घाट (आईटीओ) से किया गया।




 इसके साथ ही सतगुरु माता के आशीर्वाद से यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के 1100 से अधिक स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में विशाल रूप से एक साथ आयोजित की गई। बताया कि बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्य निर्देशन में अमृत परियोजना का आयोजन हुआ। 

इसी क्रम में शाहजहांपुर निरंकारी सत्संग ब्रांच के सभी सेवादल व वॉलिंटियर्स ने लोधीपुर नदी और पुल पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर निगम का भी सहयोग रहा। इस दौरान मुखी हरिओम श्रीवास्तव, ज्ञान प्रचारक महेश सक्सेना, सेवा दल सदस्य विवेक, विनीत, मृदुल, आकाश, पियूष, सेवादल इंचार्ज ममता सक्सेना, श्रद्धा राठौर, नेहा कश्यप, पूजा आदि सैकड़ों लोगों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर नगर निगम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर विनय प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजमंगल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।        

   रिपोर्ट -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर


 

Post a Comment

أحدث أقدم