शाहजहांपुर- जिला ओलम्पिक संघ शाहजहाँपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को पुरुस्कार प्रदान किया गया। कलान, जैतीपुर, मिर्जापुर, बंडा, सेहरामऊ व बिस्मिल क्लब टीम के बीच रोमांचक मैच खेले गए।
जिला सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पिछड़े क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी रास्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय स्तर तक खेल सके। आज का मैच कोषाध्यक्ष डॉ विनय गुप्ता के सौजन्य हुआ।
गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की हर सम्भव मदद को हम तैयार है । मैच का शुभारंभ डॉ मीनाक्षी त्रिवेदी, गंगाराम प्रेमी, जिला क्रीड़ा अधिकारी वमनिया, सचिव नरेंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ विनय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। रेफरी सचिन प्रेमी, अवधेश कुमार, सुरजीत सिंह, रामनरायन सिंह स्कोरर, ओमकार व टाइम कीपर बैभव सिंह रहे। मुख्य रूप से उपाध्यक्ष पुनीत मनीषी सुनील तिवारी पीयूष मिश्रा आशुतोष शुक्ला आदित्य शुक्ला प्रदीपमिश्रा राकेश सिंह विपिन अग्निहोत्री निधि यादव दिव्यांशी अवस्थी प्रमोद पांडेय ब्रजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर



إرسال تعليق