तिलहर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के समारोह में बोलीं एसडीएम, प्रशासन, समाज के बीच मजबूत कड़ी पत्रकार: राशि कृष्णा


  • प्रशासन, समाज के बीच मजबूत कड़ी पत्रकार: राशि कृष्णा
  • तिलहर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के समारोह में बोलीं एसडीएम
  • सीओ बोले, पत्रकार बिना वर्दी के राष्ट्र प्रहरी होते हैं
  • नई कमेटी का किया गया स्वागत, पत्रकारों का सामान

तिलहर ( शाहजहांपुर)- एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा कि ।मौजूदा समय पत्रकारिता करना चुनौती पूर्ण कार्य है। वह ख़ुद एक पत्रकार मां की बेटी हैं, इसलिए इसकी गम्भीरता समझती हैं। उन्होंने कहा, पत्रकार ही प्रशासन व समाज की मजबूत कड़ी होते हैं। सकारात्मक लेखन ही समाज को दिशा देता है। पत्रकार अपने दायित्व को समझकर बुराइयों को दूर करने का प्रयास करें।

 
उप जिलाधिकारी रविवार दोपहर नगर पालिका परिषद के सामुदायिक सभागार में दूरदराज से आए पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस  वीर कुमार ने कहा कि पत्रकार राष्ट्र और समाज के बिना वर्दीधारी प्रहरी हैं। जो समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने में शासन-प्रशासन को सचेत करने का कार्य करते हैं। मुख्य वक्ता अमरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा की वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता निश्चय ही एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन चुकी है, किन्तु पत्रकारों को समाज हित में सच्चाई उजागर करने पर अनेक स्थानों पर संघर्ष विरोध और उत्पीड़न का शिकार भी होना पड़ता है। सरकार को पत्रकारिता सुरक्षा कानून लाकर निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए।  पत्रकारों को समाज में सकारात्मक लेखन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।


 कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार अरुण पाराशरी, बलराम शर्मा, यशवंत मैथिल, सर्वेश मिश्रा, इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, सईद उस्मानी, विवेक शर्मा अंशु, सूर्यकांत मिश्रा, मिर्जा फिरोज बेग ने संबोधित किया। इस मौके पर अमर उजाला के ब्यूरो प्रमुख आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, अरुण पाराशरी, रोहित यादव, अरविन्द त्रिपाठी, यशवंत मैथिल, राम मिश्रा, एसडीएम राशि कृष्णा, इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, अभिषेक पांडे, दयाशंकर शर्मा, गुजरात के पत्रकार वाजिद खान, भगवान शरण शर्मा, मिर्जा फिरोज बेग,सईद उस्मानी, जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, जिला महामंत्री रोहित यादव, अभिषेक चौहान, दीपक दीक्षित, अंकित जौहर,अनुराग अग्रवाल, मोहम्मद दानिश, यूनुस अली, पवन तोमर, सूर्यकांत मिश्रा, वैभव मिश्रा बेटू, अनूप चमकदार, अजीत मिश्रा, अमित सक्सेना, अनुज सिंह, मदन पाल वर्मा, नवनीत यादव, शशिकांत शुक्ला, गोविंद अवस्थी, प्रेम सिंह, संतोष उपाध्याय, सुदेश राठौर, रणवीर  सिंह रानू, मनोज मिश्रा, सुशील शुक्ला को सम्मानित किया गया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा तथा अध्यक्षता दयाशंकर शर्मा ने की। तहसील अध्यक्ष बीनू सिंह तथा महामंत्री कुलदेव मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

उपज की तहसील कार्यकारिणी का गठन
तिलहर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने तिलहर तहसील के लिए तहसील संरक्षक तथा पदाधिकारियों की घोषणा की। नवगठित तहसील इकाई के लिए सुरेंद्र सिंघल तथा दयाशंकर शर्मा  संरक्षक, इंद्रभान सिंह बीनू अध्यक्ष, कुलदेव मिश्रा महामंत्री, विवेक शर्मा अंशु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग अग्रवाल सुमित कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, आमुख सक्सेना रामकृष्ण सिंह नवनीत शर्मा अजय प्रताप सिंह अनुज सिंह मंत्री, सौरभ गुप्ता रवि कोषाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा ऑडिटर, दानिश कुरेशी व रोहित सिंह सह मंत्री बनाए गए हैं। तिलहर ब्लाक कमेटी के लिए धीरेंद्र सिंह यादव जैतीपुर के लिए सूर्यकांत मिश्रा कटरा खुदागंज के लिए दानिश अंसारी तथा निगोही के लिए नवनीत यादव को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी का जिले के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।                          

रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर


 

Post a Comment

أحدث أقدم