शराब और गुटके की बंदी को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध और जागरूक अभियान



यूपी के जनपद शाहजहांपुर में इन दिनों एक शख्स शराब और गुटखे की बंदी के लिए अनोखे तरीके से प्रचार कर रहा है हाथ में माइक लेकर वह गांव गली चौराहों और शहर के नुक्कड़ पर  शराब और गुटखा बंद करने की मांग कर रहा है। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के अध्यक्ष संजीव इंसान को कौन नहीं जानता वह सदैव समाज के हित में प्रयासरत रहते हैं इस बार वह शराब और गुटका बन्द किए जाने की   मांग अनोखे अंदाज में कर रहे हैं  शराब और गुटके के विरोध का प्रचार देख शहरवासी जहां एक ओर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं तो वही लोग इस संगठन की इस बेहतरीन मुहिम का साथ दे रहे हैं। 

जनता की आवाज संगठन के अध्यक्ष संजीव इंसान  गांव, गली ,मोहल्लो ,शहर के नुक्कड़ पर खड़े होकर  माईक से अनाउंस करके जनता को जागरूक  कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि  जनता की आवाज संगठन का यह पहला कदम है जोकि नशे के खिलाफ नौजवानों को जगाने का काम कर रहा है। प्रचारक संजीव का कहना है कि इस शराब और गुटके से ना केवल घर परिवार टूट रहे हैं बल्कि सबसे ज्यादा इस शराब से महिलाएं पीड़ित हैं यही नहीं नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं। गांव-गांव बिक रही शराब और गुटके से नौजवान इसकी लत से अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। 

रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

أحدث أقدم