जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए गौरव : डॉ राकेश0 एसएस कॉलेज में हुई संगोष्ठी व प्रतियोगिता


शाहजहांपुर - स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से जी-20 के प्रसार एवं जागरूकता के लिए  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  प्राचार्य डॉ राकेश कुमार आजाद ने कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता प्राप्त होना कहीं न कहीं विश्वपटल पर भारत की दीप्तिमान हो रही छवि  एवं उत्तरोत्तर प्रगति का द्योतक है।उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में "वसुधैव कुटुंबकम" की अवधारणा सदियों से समाहित है। भारत के निर्देशन में जी-20 के लक्ष्यों में ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण सुरक्षा जैसे मुद्दे सम्मिलित हैं, जो न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी हैं। महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक डॉ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व की संस्कृतियों की जननी है। जी-20 की स्थापना जी-7 समूह को विस्तार देकर आर्थिक विषमताओं एवं वित्तीय संकटों के समाधान हेतु की गई थी। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ मधुकर श्याम शुक्ला ने कहा कि जी-20 का नेतृत्व भारत के हाथों में आने से हम पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। 
इस अवसर पर जी-20 के विविध विषयों पर भाषण, निबंध एवं पेण्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें एमए (राजनीति विज्ञान) के सारस्वत ने प्रथम, एमएससी(भौतिकी) की अदिति सिंह एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की वैष्णवी मिश्रा ने द्वितीय तथा एमए (समाजशास्त्र) की रुचिता मिश्रा एवं बीएससी(तृतीय सेमेस्टर) की शिवांगी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें एमए (प्रथम सेमेस्टर) की शिवांगी अवस्थी ने प्रथम, जाह्नवी मिश्रा ने द्वितीय तथा सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेण्टिंग प्रतियोगिता में  लकी प्रजापति ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय एवं अंशिका मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में विषय स्थापना डॉ रामशंकर पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी डॉ बरखा सक्सेना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ आलोक मिश्रा, डॉ प्रमोद यादव, डॉ श्रीकांत मिश्रा, डॉ राजीव कुमार, डॉ विनीता राठौर, प्रज्ज्वल पुंडीर, राजनंदन सिंह, हर्ष पाराशरी, चंदन गिरी, डॉ पूजा बाजपेई, सत्येंद्र कुमार सिंह, नितिन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

रिर्पोट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

أحدث أقدم