स्वामी चुनौती दे रहे..मौर्य हवन करा रहे


स्वामी चुनौती दे रहे..मौर्य हवन करा रहे
बदायूं के सपा विधायक ने कराया धार्मिक अनुष्ठान
विधि विधान से की पूजा, ब्राह्मण भी बुलाए

बदायूं - सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य आजकल अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों में हैं। गोस्वामी तुलसी दास के श्रीरामचरितमानस पर सवाल उठाकर वह मानस को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। मोहन भागवत भी पंडितों पर सवाल कर रहे हैं। कुल मिलाकर ब्राह्मण व कर्मकांड निशाने पर है। देश में बहस छिड़ी हुई है।

अभी हाल में सपा की एक बामन नेत्री रोली ने जब स्वामी पर सवाल किए तो सपा सुप्रीमो ने ही कह दिया ...किस की बात कर रहे हो..कौन रोली ? जबकि वह उनकी पार्टी की विधायक हैं। खैर, इस माहौल में भी सपा के एक विधायक ने अपने घर पर न बामन से धार्मिक अनुष्ठान कराया, बल्कि हवन-पूजन भी किया। इलाके में चर्चा है कि मौर्य बिरादरी के नेता जी अपनी ही पार्टी के 'स्वामी' के विचारों से भिन्न कैसे ? हालांकि विधायक ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ये उनके घर में अनुष्ठान था। व्यक्तिगत भी, लेकिन जब पार्टी में गरम हवा चल रही हो...मानस व कर्मकांड पर राष्ट्रीय बहस छिड़ी है...ऐसे में उनका पूजा पाठ भी सवाल के घेरे में है...

रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

أحدث أقدم