बिजुआ खीरी - भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान साली ने अपने जीजा की जमकर धुनाई कर दी,पीड़ित जीजा ने बिजुआ चौकी पर तहरीर दी है।
मामला बिजुआ चौकी क्षेत्र के मिस्त्रिपुरवा का है। जहां नौसर जोगी निवासी रिंकू अपनी ससुराल गया था। रिंकू का आरोप है कि उसके बेटे के बर्थडे पार्टी के दौरान डांस हो रहा था उसी दौरान उसकी साली से कहासुनी हो गई। साली ने जीजा की लात-घुसो से जमकर धुनाई कर दी। पीड़िता जीजा ने बिजुआ चौकी पर तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
बिजुआ चौकी के चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव ने दोनों पक्षों को बुलाकर दोनों की बात सुनी ,शाली ने बताया यह आये दिन काफी दारू पीकर अपनी बीबी को मारता पीटता है ,मुझे भी मारता पीटता है, अब अपनी बीबी को मारे पीटे पर वह मुझे भी मारता पीटता है कई बार कई लोगो ने समझाया मगर जीजा (रिंकू) हर बार दारू पीकर यही रवैया अपनाता था। इस लिए जब शनिवार को इसने फिर से यही घटना किया तो मैंने थप्पडो से इसे एक दो थप्पड़ मार दिए। बिजुआ चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षो की बात सुनकर कार्यवाही की बात कही है।
बिजुआ चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया मामला उनके संज्ञान में है,जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

إرسال تعليق