पाकिस्तान धरती पर बोझ.. खुद को भारत में कर ले विलय, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर दिया बयान



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान धरती पर बोझ है। वह जितनी जल्दी भारत के अंदर खुद को समाहित कर दे, तो वह उनके हित में होगा। सीएम योगी ने बुधवार को एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि यह तय है कि एक दिन अखंड भारत राष्ट्र का निर्माण होना ही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर कार्यक्रम के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान जोर देकर कहा कि पाकिस्तान जितनी जल्दी हिंदुस्तान में अपना विलय करेगा, वहाँ के लोगों के लिए उतना ही अच्छा होगा। इससे पहले राजस्थान में सीम योगी ने सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म कहा था।




योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है, क्योंकि भारत का हर नागरिक हिंदू है। उन्होंने हिंदू शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि इसका किसी मत, मजहब या संप्रदाय से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक सांस्कृतिक शब्द है, जो भारत के हर नागरिक पर फिट बैठती है।

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी अखंड भारत को लेकर बयान दिया था। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी खुद की भी इच्छा अखंड भारत निर्माण की है।

Post a Comment

أحدث أقدم